29 Mar 2024, 00:08:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उद्धव के मंत्री के खिलाफ लिखने पर इंजीनियर की बेरहम पिटाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2020 5:56PM | Updated Date: Apr 9 2020 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पूरे देश में इन दिनों कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन है और इस संक्रमण से बचने के लिए तमाम राज्य सरकारें कदम उठा रही हैं। महाराष्ट्र इस वायरस की वजह से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में अभी तक एक हजार से अधिक मामले सामने आ चुके है। लेकिन इन सब के बीच महाराष्ट्र के एक मंत्री जितेंद्र अव्हाण के खिलाफ आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करना एक इंजीनियर को इस कदर भारी पड़ा कि उसकी बेरहमी से लाठी, डंडों और राड से पिटाई की गई। इंजीनियर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग मंत्री अव्हाण की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
 
पीडित शख्स का नाम अनंत करमुसे है जो पेशे से सिविल इंजीनियर है। उसने आरोप लगाया कि रविवार रात उसके घर कुछ पुलिसकर्मी आए और उसे अपने साथ ले गए। थाने ले जाने की बजाय उसे अव्हाण के बंगले में ले जाया गया और मंत्री की मौजूदगी में उसकी 10-15 लोगों ने जमकर पिटाई की। अब इसकी गाज 6 सुरक्षाकर्मियों पर गिरी है और उन्हें ठाणे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। वर्तक नगर पुलिस स्टेशन द्वारा यह कार्रवाई की गई है। इन सुरक्षाकर्मियों को अब एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »