20 Apr 2024, 13:56:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

स्पेन में आज 683 लोगों की मौत, आंकड़ा पहुंचा 15,238

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2020 5:55PM | Updated Date: Apr 9 2020 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या में रोज बढ़ोतरी हो रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 192 देशों में अब तक 88 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 15 लाख 17 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि तीन लाख 30 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में दिनोंदिन स्थिति गंभीर होती जा रही है। यहां लगातार दूसरे दिन 2000 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ अमेरिका में मृतकों की संख्या 14000 से ज्यादा हो गई है और चार लाख से अधिक संक्रमित हैं। वहीं, चीन में कोरोना ने फिर से दस्तक दी है। पिछले दो दिनों में लगातार बढ़ोतरी के बाद स्पेन में मौत का आंकड़ा कम हुआ है। गुरुवार को 683 लोगों के मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 15,238 हो गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »