20 Apr 2024, 01:44:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुश्किल में उद्धव ठाकरे - छोड़ना पड़ सकता है सीएम पद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2020 12:14AM | Updated Date: Apr 9 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दुनिया भर में जानलेवा साबित होने वाला कोरोना भारत में तेजी से पैर पसार रहा है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5194 हो गई है। इस महामारी के कारण देश में अब तक 149 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में महाराष्ट्र कोरोना के संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित है. महाराष्ट्र में मौत का आंकड़ा 65 पर पहुंच गया है, जबकि एक हजार लोग संक्रमित हो गए हैं।
 
महाराष्ट्र में स्थिति बिगड़ने के बाद अब संकेत मिल रहे हैं कि राज्य में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जाएगी। इसी बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की कुर्सी पर पर भी पेंच फंसता दिखाई दे रहा है। दरअसल उद्धव विधानसभा और विधान परिषद में से किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए जरूरी है कि वह छह माह के भीतर किसी सदन की सदस्यता लें। कोरोना की वजह से महाराष्ट्र में एमलसी का चुनाव टाल दिया गया है, जिसके चलते उद्धव ठाकरे के सामने मुख्यमंत्री पद को बचाए रखना बेहद मुश्किल हो गया है।
 
उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर, 2019 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। संविधान की धारा 164 (4) के अनुसार उद्धव ठाकरे को 6 माह में राज्य के किसी सदन का सदस्य होना अनिवार्य है। ऐसे में उद्धव ठाकरे को अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी को बचाए रखने के लिए 28 मई से पहले विधानमंडल का सदस्य बनना जरूरी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »