25 Apr 2024, 05:54:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM, CM पर अमर्यादित भाषा का किया इस्‍तेमाल, पूर्व सभासद गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 12:20AM | Updated Date: Apr 6 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और जिलाधिकारी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी वायरल करने वाले पूर्व सभासद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया पर एक आडियो वायरल किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फोन कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था।
 
आरोपी देवरिया जिले की एक नगर पंचायत का पूर्व सभासद संजय मद्धेशिया है। उन्होंने बताया कि आडियो क्लिप पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र के पास पहुंची तो उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। गिरफ्तार पूर्व सभासद हरैया वार्ड का रहने वाला है। पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »