28 Mar 2024, 16:19:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इस नेता ने RSS से की अपील - फडणवीस व उनकी पत्नी को करें काबू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 1:07PM | Updated Date: Feb 28 2020 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिवसेना के नेता किशोर तिवारी ने राजनितिक हस्तक्षेप करने के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्‍नी अमृता फडणवीस पर लगाम लगाने की मांग की है। किशोर तिवारी ने संघ के सहकार्यवाह भैय्याजी जोशी को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने मांग की है कि अमृता फडणवीस पर लगाम लगाया जाए। भैय्याजी जोशी को लिखे पत्र में तिवारी ने कहा है कि फडणवीस और अमृता फडणवीस दोनों ने ही शिवसेना के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इससे हिंदुत्व की पैरोकार पार्टियों में द्वेष बढ़ रहा है और दोनों दलों के बीच विवाद की खाई गहरी होती जा रही है। 
 
विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार नहीं बनने के पीछे भी यही कारण है। फडणवीस का आत्मविश्वास उन्हें ले डूबा। वहीं, राजनीतिक मामलों में अमृता फडणवीस का ट्वीट अशोभनीय है। यदि अमृता की सक्रियता इसी तरह बनी रही तो साल 2024 के चुनाव में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 
आरएसएस को लिखे गए पत्र में किशोर तिवारी ने कहा है कि गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पत्नी कभी किसी पर राजनीतिक टिप्पणी नहीं करती। सीता ने भी रावण को गाली दी हो, ऐसा कहीं उल्लेख नहीं मिलता। रावण के खिलाफ जो कुछ भी किया, वह भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान ने किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »