28 Mar 2024, 22:57:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 256 नए मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 10:17AM | Updated Date: Feb 28 2020 10:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 256 नये मामले सामने आये जिससे इस संक्रमण से पीड़ति लोगों की संख्या बढ़कर 2022 हो गयी है। कोरियाई रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना वायरस के 256 नये मामले सामने आये और कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2022 हो गयी है। इस बीमारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गयी है। केसीडीसी रोजाना दो बार स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे और शाम पांच बजे कोरोना वायरस से संबंधित अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराता है।

नये मामलों में से 182 लोग राजधानी सोल से 300 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में दाएगु के निवासी हैं तथा 49 उत्तर  ग्येओनसांग प्रांत के निवासी हैं।  इसके साथ ही दाएगु और उत्तर ग्येओनसांग प्रांत में कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ति लोगों की संख्या बढ़कर क्रमश: 1314 और 394 हो गयी है। देश में यह संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है तथा 19 से 27 फरवरी के बीच करीब 1735 नये मामले सामने आये हैं। सरकार ने रविवार को चेतावनी स्तर फोर टियर वायरस अलर्ट को बढ़ाकर ‘रेड’ कर दिया था।    

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »