20 Apr 2024, 13:11:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फ्लैट में दूसरी औरत के साथ पकड़े गए BJP नेता, आ गई पत्नी, फिर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 1:18PM | Updated Date: Feb 26 2020 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा चला। भाजपा किसान मोर्चा के नेशनल एक्ज़ीक्यूटिव मेंबर श्रीकांत त्यागी की महिला मित्र और पत्नी में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों में काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज की। मामला गोमती नगर का है। नोएडा में रहने वाले बीजेपी के किसान नेता श्रीकांत त्यागी ने गोमती नगर (एक्‍सटेंशन) के ग्रीनवुड अपार्टमेंट में एक फ्लैट किराए पर ले रखा है। इसी अपार्टमेंट में मांडवी सिंह भी रहती हैं। रविवार रात श्रीकांत अपने फ्लैट में पहुंचे थे, इसी दौरान उनकी पत्नी अनु अपने दो बच्चों के साथ वहां पहुंच गईं।
 
एफआईआर के मुताबिक, अनु जब फ्लैट में जा रही थीं, उसी वक्त मांडवी फ्लैट से निकल रही थीं। बस दोनों का आमना-सामना हो गया और मारपीट शुरू हो गई। छीना-झपटी में दोनों महिलाओं का मोबाइल फोन भी टूट गए। देर रात हंगामा बढ़ा तो गोमती नगर महासमिति के पदाधिकारी भी आ गए और किसी ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस के आते ही मामला थाने तक जा पहुंचा। थाने में अनु ने अपने पति श्रीकांत को ख़ूब खरीखोटी सुनाई।
 
अनु की एफआईआर के मुताबिक, उनके पति और मांडवी सिंह के बीच नाजायज संबंध हैं। उन्‍होंने बताया कि पति के साथ मांडवी के होने की जानकारी पर वह अपार्टमेंट में पहुंची थीं, जहां मांडवी सिंह ने उनके साथ मारपीट की। वहीं, मांडवी की एफआईआर के मुताबिक, रात 12 बजे वह अपार्टमेंट में टहल रही थीं, तभी उनके जानने वाले श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने उनके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन तोड़ दिया. गोमतीनगर के इंस्पेक्टर अमित दुबे के मुताबिक, दोनों पक्षों की एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »