29 Mar 2024, 18:55:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महबूबा की पीएसए के तहत गिरफ्तारी : कश्मीर प्रशासन से सुप्रीम कोर्ट का जवाब तलब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:53PM | Updated Date: Feb 26 2020 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी नेता महबूबा मुफ्ती की पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन से जवाब तलब किया। 

न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, न्यायमूर्ति विनीत सरन और न्यायमूर्ति एम आर शाह की खंडपीठ ने महबूबा की पुत्री इल्तजा मुफ्ती की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर केंद्र सरकार एवं केन्द्र शासित प्रदेश प्रशासन एवं अन्य को नोटिस जारी किए। इल्तजा ने महबूबा को पब्लिक सेफ्टी एक्ट में हिरासत में लिए जाने के आदेश को चुनौती दी है। खंडपीठ ने नोटिस के जवाब के लिए 18 मार्च तक का समय दिया है। मामले की सुनवाई उसी दिन होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »