17 Apr 2024, 03:52:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

स्मृति ईरानी ने कहा- प्रत्येक पुलिस थाना तक महिलाओं की पहुंच हो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 2:05AM | Updated Date: Feb 24 2020 2:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कहा कि प्रत्येक पुलिस थानों में महिलाओं के लिये विशिष्ट व्यवस्था की जानी चाहिए। भारत के सबसे प्राचीन क्लब दिल्ली जिमखाना क्लब (डीजीसी) के पांचवें वार्षिक साहित्यिक समारोह को संबोधित करते हुए ने महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा को देश में अति आवश्यक बताया। उन्होंने कहा, ‘‘हम देशभर के सभी पुलिस थानों की जांच करने जा रहे हैं। पहले लोगों ने महिलाओं के लिये एक अलग पुलिस स्टेशन की मांग की थी, लेकिन यह संभव नहीं है, क्योंकि एक महिला के लिए एक महिला पुलिस स्टेशन चलाना मुश्किल होगा।’’
 
उन्होंने निर्भया योजना के बारे में बात करते हुए कहा कि यह 2013 में शुरू की गई थी, पहले साल के लिए इसमें से एक भी पैसा नहीं खर्च किया गया था, क्योंकि राज्यों और केंद्र सरकार के अन्य मंत्रालयों को एक बोर्ड में लाने के लिए कोई योजना नहीं थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से मोदी सरकार ने 7,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को पारित करने में कामयाबी हासिल की। ईरानी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि नेतृत्व बहुत प्रभाव डालता है। मोदी इस मुद्दे पर सहकारी धर्मनिरपेक्षता की बात कर रहे हैं और हम इस मुद्दे पर राज्यों के साथ जुड़ना चाहते हैं।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »