29 Mar 2024, 01:43:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस की चोर दरवाजे से जनादेश चुराने की है पुरानी आदत : मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 9:40AM | Updated Date: Dec 10 2019 9:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हजारीबाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा उप चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आज कहा कि उसकी न केवल चोर दरवाजे से जनादेश चुराने की पुरानी आदत है बल्कि वह अपने सहयोगियों का कठपुतली की तरह इस्तेमाल भी करती है इसलिए अब जनता उसे सबक सिखा रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेता मोदी ने बरही के रसोइधमना मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में अपने संबोधन में कहा,‘‘कर्नाटक ने गद्दारों को बड़ी सजा दी है। चोर दरवाजे से जनादेश चुराने वालों को सबक सिखाया है। 

कांग्रेस गठबंधन का कभी पालन नहीं करती। वह अपने सहयोगियों का कठपुतली की तरह इस्तेमाल करती है। वह भ्रष्­टाचार के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।’’ मोदी ने झारखंड के लोगों से कर्नाटक से सबक लेने की नसीहत देते हुए कहा कि झारखंड की जनता अपने भविष्य के लिए कर्नाटक के परिणामों को याद रखते हुए उठापटक की राजनीति करने वाली कांग्रेस एवं उसके सहयोगियों के प्रत्याशियों को हराए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को सबक सिखा दिया है और अब झारखंड की बारी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »