28 Mar 2024, 23:40:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेरू में भीषण बस हादसा, छह यात्रियों की मौत, 37 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 4:21PM | Updated Date: Nov 12 2019 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लीमा। पेरू में सोमवार देर रात  एक यात्री बस के गहरी खाई में गिर जाने से छह यात्रियों की मौत हो गयी और 37 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह बस पुनो से जूलिआका जा रही थी और एक मोड़ पर अनियंत्रित  होकर गहरी खाई में गिर गई। घायलों की हालत गंभीर होने की वजह से मरने वालों की संख्या में इजाफा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। पिछले माह दक्षिण कुसको क्षेत्र में एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 23 लोगों की मौत हो गई थी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »