28 Mar 2024, 21:15:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूक्रेन की भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने नेशनल बैंत के अधिकारी को हिरासत में लिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 9:24AM | Updated Date: Nov 12 2019 9:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कीव। यूक्रेन की भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एनएबीयू) ने पूर्व तथा वर्तमान नेशनल बैंक के अधिकारियों को वीएबी बैंक के लिए ऋण जारी करने को लेकर 49 मिलियन डॉलर जब्त करने के संदेह में गिरफ्तार किया। एनएबीयू से जारी बयान के अनुसार नेशनल बैंक ऑफ यूक्रेन और वासुक्राईंस्की अक्सोनीरनैनी बैंक (वीएबी) सहित निजी बैंक के कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनएबीयू के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों पर पद के दुरुपयोग के माध्यम से संपत्ति गबन करने के आरोप में 12 वर्ष तक की सजा हो सकती है। यूक्रेनी मीडिया के अनुसार भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी यूक्रेन के नेशनल बैंक के पूर्व डिप्टी चीफ ऑलेक्‍जेंडर पिसाचुक को हिरासत में लेने की योजना बना रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »