20 Apr 2024, 08:33:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस की तेल एवं गैस कंपनी खरीदेगी अडानी गैस लिमिटेड में 37.4 प्रतिशत हिस्सेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 8:21PM | Updated Date: Oct 14 2019 8:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। फ्रास की बहुराष्ट्रीय तेल और गैस कंपनी टोटल, गुजरात आधारित अडानी गैस लिमिटेड में 37.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। अडानी समूह की ओर से आज जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है। इसमें कहा गया है कि दोनो कंपनियों के बीच हुए समझौते के अनुसार कंपनी में टोटल और अडानी परिवार दोनो की एक बराबर 37.4 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी जबकि शेष 25.2 हिस्सा आम शेयरधारकों के पास होगा। ज्ञातव्य है कि दोनो कंपनियां एक संयुक्त उप्रकम के तौर पर आने वाले 10 साल में देश भर में 15 राज्यों के 71 जिलों और 68 शहरों में सड़कों के किनारे 1500 रिटेल सीएनजी स्टेशन का नेटवर्क तैयार करेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »