29 Mar 2024, 01:41:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुंबई में आतंकी हमले की धमकी, खुद को तालिबानी बताने वाले ने भेजा NIA को मेल, अलर्ट जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 3 2023 12:48PM | Updated Date: Feb 3 2023 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई है। एनआईए को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद देश के अलग-अलग शहरों को अलर्ट किया गया है। एनआईए ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को भी दी है। पुलिस और दूसरी एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। सूत्रों के मुताबिक NIA की ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल आया जिसमें मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई है। ईमेल करने वाले ने खुद को तालिबानी बताया और दावा किया कि तालिबान संगठन के प्रमुख नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के आदेश कर यह होने वाला है।

धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस को इसके बारे में बताया गया। फिलहाल, पुलिस और दूसरी एजेंसियां जांच कर रही हैं और ईमेल कहां से भेजा गया, इसका पता लगाने में जुटी हैं। वहीं, देश के अलग-अलग शहरों में अलर्ट जारी किया गया है। सिराजुद्दीन हक्कानी तालिबान के सबसे खतरनाक गुट हक्कानी नेटवर्क का मुखिया है। अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद इसे कार्यकारी गृहमंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही यह तालिबान में नंबर 2 के नेता की हैसियत रखता है। तालिबान में हक्कानी नेटवर्क का खासा असर है। 

अमेरिकी जांच एजंसी एफबीआई ने हक्कानी की लोकेशन के बारे में सूचना देने वाले को 10 मिलियन डॉलर देने का इनाम रखा है। इसके पहले जनवरी में मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई गई थी। एक शख्स ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन करके शहर भर में अलग-अलग जगहों पर बम धमाके करने की धमकी दी थी। धमकी करने वाले ने फोन पर कहा था कि 1993 की तर्ज पर जगह-जगह धमाके करके मुंबई को दहला दिया जाएगा। 2 महीने के अंदर इन हमलों को अंजाम देने की बात कही गई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »