20 Apr 2024, 05:00:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की हॉस्पिटल में मौत, ASI ने मारी थी गोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2023 8:10PM | Updated Date: Jan 29 2023 8:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। उन्हें ASI ने सीने पर गोली मारी थी जिसके बाद उनका भुवनेश्वर में इलाज किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। अज्ञात हमलावरों ने ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर उनके सीने में गोली मारी। आनन फानन में दास को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 
जानकारी के मुताबिक, हमलावर पुलिस की वर्दी में थे। इसलिए कोई पहचान नहीं पाया। ब्रजराज नगर में उनको गोली मारी गई है। पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी कर दी है। इलाके को सील किया जा रहा है। हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। बेहद करीब से उनको गोली मारी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »