20 Apr 2024, 07:37:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया तिरंगा, कल होगा भारत जोड़ो यात्रा का समापन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2023 12:43PM | Updated Date: Jan 29 2023 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को श्रीनगर के पंथा चौक से अपनी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा लाल चौक के लिए रवाना हुई। जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाओं समेत कांग्रेस समर्थकों ने भी पद यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों के हाथों में पार्टी के झंडे भी दिखाई दिए। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा शहर के सोनवार क्षेत्र तक सात किलोमीटर की दूरी तय की। वहां कुछ देर रुकने के बाद यात्रा आगे के लिए रवाना हुई। जहां लाल चौक पर राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया

बताते चलें कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सिटी सेंटर के चारों ओर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात कर दिया गया है। लाल चौक के बाद भारत जोड़ो यात्रा शहर के बुलेवार्ड क्षेत्र में नेहरू पार्क भी जाएगी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 4,080 किलोमीटर के सफर के बाद श्रीनगर में समापन होगा। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से ये यात्रा शुरू हुई और देश भर के 75 जिलों में भारत जोड़ो यात्रा पहुंची। राहुल गांधी सोमवार को एमए रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे, जिसके बाद एसके स्टेडियम में एक जनसभा आयोजित की जाएगी। इस सभा के लिए 23 विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »