29 Mar 2024, 18:33:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मंदिर के उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं पर गिरा क्रेन, 4 की मौत; 6 गंभीर रूप से घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2023 1:17PM | Updated Date: Jan 23 2023 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। रानीपेट जिले के अरक्कोणम में 22 जनवरी की देर रात एक मंदिर के उत्सव के दौरान अचानक क्रेन गिर गया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल है। बता दें कि मंडियाम्मन मंदिर माइलर उत्सव एक पारंपरिक त्योहार है जो हर साल पोंगल के बाद मनाया जाता है। इस उत्सव में श्रद्धालु मंदिर के देवताओं के प्रति अपनी भक्ति प्रकट करते है और क्रेन पर लटक कर देवताओं को माला पहनाते हैं।

नेमेली पुलिस ने सोमवार को बताया कि, मंदिर के चारों ओर चक्कर लगा रहे ग्रामीण मालाएं लेकर प्रार्थना कर रहे थे तभी देवताओं की मूर्ति लिए क्रेन अचानक अनियंत्रित हो गया और श्रद्धालुओं पर जा गिरा। क्रेन के अचानक गिर जाने से कई लोग दब गए। इस हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल हुए सात लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इसी में से एक व्यक्ति की सोमवार सुबह मौत हो गई। मृतकों की पहचान एस भूपालन (40), बी जोतिबाबू (17), के मुथुकुमार (39) और चिन्नासामी (60) के रूप में हुई है।

बता दें कि हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रेन के जमीन पर गिरने से लोग चीखते-चिल्लाते और इधर-उधर भाग रहे है। पुलिस ने इस मामले में क्रेन संचालक को हिरासत में ले लिया है। घायलों को इलाज के लिए पुन्नई सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अरकोनम सरकारी अस्पताल और एक निजी अस्पताल भेजा गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »