26 Apr 2024, 03:01:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अनुराग ठाकुर के एक्शन और आश्वासन से पहलवानों का गुस्‍सा शांत, जाने पूरा घटनाक्रम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2023 7:59PM | Updated Date: Jan 22 2023 7:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों के गुस्से को शांत कर दिया है। केंद्रीय खेल मंत्री के एक्शन और आश्वासन के बाद खिलाड़ियों ने शुक्रवार को अपना धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया है। इस मामले में केंद्र सरकार ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न लगे आरोपों की जांच के लिए सात सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसे लेकर अनुराग ठाकुर ने रविवार को बड़ा बयान दिया है।  

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कोलकाता में कहा कि केंद्र सरकार ने WFI पर लगाए गए आरोपों के संबंध में सभी खिलाड़ियों को सुना है। एक टूर्नामेंट को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। इसके अलावा ही कुश्ती संघ के अतिरिक्त सचिव विनोद तोमर को भी बर्खास्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि एक कमेटी इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी, ताकि सब कुछ क्लियर हो जाए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »