29 Mar 2024, 13:04:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीमार चल रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2022 11:51AM | Updated Date: Sep 21 2022 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली । पिछले एक महीने से भी अधिक समय से बीमार चल रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। राजू श्रीवास्तव को तबीयत खराब होने पर गत 10 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनकी हालत ज्यादा समय तक गंभीर बनी रही और उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। करीब 40 दिन तक बीमारी से जूझने के बाद उन्होंने आज अंतिम सांस ली।
 
राजू श्रीवास्तव भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे और वह पार्टी नेताओं से मिलने के लिए यहां आए थे। उसके बाद अचानक उनकी यहीं तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »