20 Apr 2024, 07:42:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

धनखड़ ने दी ओणम पर्व की शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2022 12:46PM | Updated Date: Sep 8 2022 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ओणम महापर्व पर देशवासियों को बधाई दी है। धनखड़ ने गुरुवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि राजा महाबली की स्मृति का सम्मान करने के लिए मनाया जाने वाला, ओणम सच्चाई, करुणा और बलिदान के उच्च मूल्यों का प्रतीक है। यह खेतों में नई फसलों के रूप में प्रकृति मां की उदारता का उत्सव मनाने का भी अवसर है। उन्होंने कहा, "मैं ओणम के शुभ अवसर पर अपने देश के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ओणम की भावना सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लाए।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »