29 Mar 2024, 05:24:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोविड टीकाकरण में 213.91 करोड़ से अधिक टीके लगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2022 11:34AM | Updated Date: Sep 7 2022 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली । देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 213.91 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि सुबह सात बजे तक दो अरब 13 करोड़ 91 लाख 49 हजार 934 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 5379 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 50 हजार 594 रह गयी है।
 
यह संक्रमित मामलों का 0.11 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.67 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 7094 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 38 लाख 93 हजार 590 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.70 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 71 हज़ार 917 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 88 करोड़ 80 लाख 68 हजार 681 कोविड परीक्षण किए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »