29 Mar 2024, 18:06:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत और फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से संबंंधित मुद्दों पर बात की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2022 2:39PM | Updated Date: Aug 31 2022 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली । भारत और फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से संबंधित मुद्दों पर बातचीत की है और आतंकवाद से मुकाबले , संयुक्त राष्ट्र शांति सेना और विश्व संस्था में सुधारों सहित परस्पर हितों के विषयों पर विचार विमर्श किया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत-फ्रांस सामरिक साझेदारी के परिप्रेक्ष्य में दोनों पक्षों ने मंगलवार को पेरिस में विभिन्न विषयों तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपने-अपने देशों से संबंधित एजेन्डा पर विस्तार से विचारों का आदान-प्रदान किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »