25 Apr 2024, 04:01:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोविड टीकाकरण में 210.58 करोड़ से अधिक टीके लगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2022 12:11PM | Updated Date: Aug 24 2022 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली । देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 210.58 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि सुबह सात बजे तक दो अरब 10 करोड़ 58 लाख 83 हजार 682 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 10 हजार 649 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 96 हजार 442 रह गयी है।
 
यह संक्रमित मामलों का 0.22 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 2.62 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 10 हजार 677 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 37 लाख 44 हजार 301 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.59 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 4 लाख 7 हज़ार 96 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 88 करोड़ 35 लाख 23 हजार 886 कोविड परीक्षण किए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »