28 Mar 2024, 15:14:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल ने पेगासस मामले पर मोदी सरकार को घेरा, बोले- SC ने भी हमारी बात पर लगाई मुहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2021 5:08PM | Updated Date: Oct 27 2021 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि PM या गृह मंत्री के अलावा और कोई इस तरह की जासूसी का आर्डर नहीं कर सकता। इस मामले पर हम प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का जवाब जानना चाहते हैं। पेगासस जासूसी मामले पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के अहम आदेश के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके देश के लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया। 
 
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘हमने संसद में सवाल पूछा था कि पेगासस किसने खरीदा? ये कोई व्यक्ति नहीं खरीद सकता, सरकार खरीद सकती है। किसके कहने पर इसे खरीदा गया और कौन से लोग हैं जिनकी इसमें जासूसी की गई, BJP  के कई सांसदों, मंत्रियों, पूर्व PM, पूर्व मुख्यमंत्री, बहुत से एक्टिविस्ट के अलावा ज्यूडिशरी के लोगों के नाम है।’राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री या गृह मंत्री के अलावा और कोई इस तरह की जासूसी का आर्डर नहीं कर सकता। इस मामले पर हम PM और गृह मंत्री का जवाब जानना चाहते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »