25 Apr 2024, 12:04:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लखीमपुर खीरी हिंसा का आरोपी आशीष अस्पताल में पुलिस रिमांड के बीच बिगड़ी तबीयत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2021 11:00AM | Updated Date: Oct 24 2021 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे और लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा कथित तौर पर डेंगू से पीड़ित हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशीष को जेल अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि कस्टडी रिमांड खत्म होने से पहले ही आशीष को जेल में दाखिल किया गया है। आशंका है कि उसे डेंगू हो सकता है, जिस वजह से उसे अस्पताल में शिफ्ट कर टेस्ट किए जा रहे हैं।
 
केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे और लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा कथित तौर पर डेंगू से पीड़ित हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक आशीष की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
 
शुक्रवार को पुलिस रिमांड पर लिए गए आशीष ने बुखार की शिकायत की थी और शनिवार को उनकी ब्लड रिपोर्ट में डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी। शनिवार रात 10 बजे हालत बिगड़ने पर उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आशीष मिश्रा को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में किसानों के ऊपर कथित तौर पर उनके द्वारा कार चढ़ाने के बाद भड़की हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।
 
लखीमपुर खीरी में एक एसयूवी द्वारा चार किसानों को कुचल दिया गया था। यहां किसान केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे और समूह ने यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की यात्रा के खिलाफ 3 अक्टूबर को प्रदर्शन किया था। इसके बाद हुई हिंसा में दो भाजपा कार्यकर्ता, एक ड्राइवर और एक पत्रकार की भी मौत हो गई। इस बीच, मामले के सिलसिले में शनिवार को तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया जिससे गिरफ्तारियों की कुल संख्या 13 हो गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »