28 Mar 2024, 15:29:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आज से शुरू होंगे T20 World Cup के मुख्य मुकाबले, जानें इंडिया का पूरा शिड्यूल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2021 11:12AM | Updated Date: Oct 23 2021 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ICC T20 World Cup के सुपर 12 तय हो गए हैं और इसी के साथ सभी टीमों के मुकाबले भी पक्के हो चुके हैं। पहले राउंड में बेहतर प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका, बांग्लादेश, स्काटलैंड और नामिबिया ने विश्व कप के मुख्य मुकाबलों में जगह बनाई। ग्रुप 1 और ग्रुप 2 की 6-6 टीमों के बीच अब टूर्नामेंट के अपने नाम करने की होड़ मचेगी। भारतीय टीम ग्रुप 2 में है जहां उसका सामना बाकी की पांच टीमों के साथ होगा। चलिए जान लेते हैं इस विश्व कप में कब और किस टीम के साथ टीम इंडिया का सामना होना है।
 
T20 World Cup को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ करने वाली है। भारत ग्रुप 2 में है जहां पाकिस्तान, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड के साथ स्काटलैंड और नामिबिया की टीम होगी। इस ग्रुप में भारत और पाकिस्तान दो ऐसी टीमें हैं जिसने पहले टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। न्यूजीलैंड की टीम को अंडरडाग माना जा रहा है जबकि अफगानिस्तान के साथ सुपर 12 में पहुंची स्काटलैंड और नामिबिया भी कड़ी टक्कर देगी। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर रविवार को पाकिस्तान के साथ शाम साढे सात बजे शुरू होगा। 31 अक्टूबर को भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम के साथ होना है। वहीं अफगानिस्तान और भारत 3 नवंबर को आमने सामने होंगे। 5 अक्टूबर को स्काटलैंड की टीम भारत के खिलाफ खेलने उतरेगी। आखिरी लीग मैच में नीमिबिया की टीम 8 नवंबर को टीम इंडिया से खेलेगी।


भारत बनाम पाकिस्तान 24 अक्टूबर (दुबई, शाम 7.30 बजे)

भारत बनाम न्यूजीलैंड 31 अक्टूबर (दुबई, शाम 7.30 बजे)

भारत बनाम अफगानिस्तान 3 नंबबर (अबु धाबी, शाम 7.30 बजे)

भारत बनाम स्काटलैंड 5 नवंबर (दुबई, शाम 7.30 बजे)

भारत बनाम नामिबिया 8 नवंबर (दुबई, शाम 7.30 बजे)
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »