29 Mar 2024, 07:41:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिद्धू ने दिया अमरिंदर को करारा जवाब, कहा- कैप्टन ने ही तैयार कराए तीनों कृषि कानून

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2021 7:21PM | Updated Date: Oct 21 2021 7:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडिगढ़। पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पलटवार किया और उन्हें तीन कृषि कानूनों का 'वास्तुकार' बताया, जिनके विरोध में दिल्ली की सीमा पर किसानों का आंदोलन चल रहा है। पंजाब में किसान आंदोलन का काफी असर है और आगामी विधानसभा चुनाव में यह सबसे बड़ा मुद्दा हो सकता है।
 
सिद्धू की टिप्पणी सिंह के उस बयान के दो दिन बाद सामने आई कि कि जल्द ही वह अपना राजनीतिक दल बनाएंगे और उन्हें उम्मीद है कि यदि किसानों के हितों से संबंधित मुद्दे का हल निकाला जाता है, तो भाजपा के साथ सीट बंटवारे पर विचार किया जा सकता है। पिछले महीने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सिंह ने यह भी कहा था कि वह समान विचारधारा वाले दलों जैसे कि टूटकर बने अकाली  समूहों के साथ गठबंधन पर विचार कर रहे है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »