19 Apr 2024, 22:12:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लखीमपुर खीरी हादसे में घायल किसान नेता का सम्मान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2021 8:19PM | Updated Date: Oct 20 2021 8:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में वाहन से रौंद देने की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए किसान नेता तेजिंदर सिंह विर्क को उनकी बहादुरी के लिए यहां मंगलवार को गुरुद्वारा बंगला साहिब में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) की ओर से सम्मानित किया गया।
 
डीएसजीएमसी सदस्य भूपिंदर सिंह भुल्लर ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हुए हादसे में तेजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »