29 Mar 2024, 18:32:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इमरान हाशमी, निकिता दत्ता की फ़िल्म यहा होगी रिलीज़, टीज़र के साथ आयी तारीख़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2021 7:39PM | Updated Date: Oct 18 2021 7:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चेहरे के बाद इमरान हाशमी की एक और फ़िल्म ने अब ओटीटी प्लेटफॉर्म का रास्ता पकड़ा है। यह है हॉरर-थ्रिलर फ़िल्म डिबक। फ़िल्म में इमरान के साथ निकिता दत्ता और मानव कौल अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फ़िल्म का लेखन-निर्देशन जय के ने किया है, जबकि पैनोरमा स्टूडियोज़ और टी-सीरीज़ ने निर्माण किया है। डिबक अमेज़न प्राइम वीडियो पर 29 अक्टूबर को स्ट्रीम होगी। फ़िल्म का टीज़र सोमवार को रिलीज़ कर दिया गया है, जिसमें इमरान हाशमी और निकिता दत्ता को फीचर किया गया है। इसमें कुछ डरावनी गतिविधियां होती नज़र आ रही हैं। हालांकि, फ़िल्म को लेकर तस्वीर ट्रेलर आने के बाद ज़्यादा साफ़ होगी।

डिबक में संगीत क्लिंटन सर्जो का है, जो इसकी हाइलाइट है। टीज़र के साथ लिखा गया है- एक रहस्यमयी बॉक्स, एक प्राचीन कुंजी। अगर इस डिबक को खोलोगे, तो तुम्हें मालूम है, क्या आज़ाद हो जाएगा? डिबक, उस दुष्ट आत्मा को कहते हैं, जो किसी ज़िंदा इंसान के शरीर में प्रवेश कर गयी हो। टीज़र में निकिता के किरदार को एक डिबक संदूक खोलते हुए दिखाया गया है, जो कई संकटों की जड़ है। मलयालम फ़िल्म का है रीमेकडिबक मलयालम फ़िल्म एज़रा का आधिकारिक रीमेक है, जो 2017 में आयी थी। इस फ़िल्म का निर्देशन भी जय के ने ही किया था। इस फ़िल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य किरदार में थे। प्रिया आनंद और टॉविनो थॉमस ने सहयोगी किरदार निभाये थे। फ़िल्म को क्रिटिक्स ने अच्छी रेटिंग दी थीं। वहीं, बॉक्स ऑफ़िस पर भी सफल रही थी। इमरान ने अपने करियर में कई हॉरर फ़िल्मों में काम किया है, जिनमें राज- मिस्ट्री कंटीन्यूज़, राज़ 3, एक थी डायन, राज़- रीबूट शामिल हैं। इमरान हाशमी की चेहरे सिनेमाघरों के बाद प्राइम पर ही रिलीज़ हुई थी, मगर डिबक सीधे ओटीटी पर आ रही है। पिछले हफ़्ते अमेज़न प्राइम पर 16 अक्टूबर को विक्की कौशल की फ़िल्म सरदार ऊधम रिलीज़ हुई थी, जिसे काफ़ी पसंद किया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »