17 Apr 2024, 04:57:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस की मीटिंग में सोनिया-राहुल के सामने हुआ सरदार पटेल का अपमानः BJP

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2021 4:41PM | Updated Date: Oct 18 2021 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। BJP के प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया है कि कांग्रेस की कार्यसमिति की मीटिंग में सरदार वल्लभ भाई पटेल का अपमान किया गया है। सोमवार को संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि कुछ अखबारों में खबर छपी है कि 2 दिन पहले कांग्रेस की कार्यसमिति की मीटिंग में कुछ सवाल उठे थे। बैठक में कश्मीर को लेकर भ्रम का जाल बनाया गया। संबित पात्रा का ये दावा है कि कांग्रेस की मीटिंग में कांग्रेस के नेता और कार्यसमिति के सदस्य तारिक हमीद कर्रा ने कश्मीर को लेकर भ्रम फैलाया। उन्होंने कहा कि पटेल, मोहम्मद अली जिन्ना से मिले हुए थे और जवाहर लाल नेहरू ने कश्मीर को भारत के साथ एकजुट किया। 
 
पात्रा ने यह दावा करते हुए सवाल भी उठाए कि कर्रा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सामने यह बातें कहीं तो क्या इन दोनों नेताओं ने इस पर आपत्ति की, क्या उन पर मीटिंग में कार्रवाई की गई, क्या उन्हें कार्यसमिति से हटाया गया? बीजेपी यह जानना चाहती है। संबित पात्रा के इस दावे से सियासी हलचल मच गई है। फिलहाल कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पात्रा ने यह भी तारिक हमीद के बारे में ये भी कहा कि यह तो चाटुकारिता की पराकाष्ठा है। तारिक हमीद कर्रा के बयानों को लेकर सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि तारिक हमीद कर्रा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं वो कश्मीर से आते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »