20 Apr 2024, 13:30:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

HAU के वैज्ञानिकों ने विकसित किया E-Tractor

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2021 9:59PM | Updated Date: Oct 17 2021 9:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिसार। हरियाणा में हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी कॉलेज ने ई-ट्रैक्टर विकसित किया है जो 16.2 किलोवाट की बैटरी से चलता है और डीजल  ट्रैक्टर की तुलना में इसकी संचालन लागत बहुत कम है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बी.आर. काम्बोज ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि यह ई-ट्रैक्टर 23.17 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से चल सकता है और 1.5 टन वजन के ट्रेलर के साथ 80 किलोमीटर तक का सफर कर सकता है। इस ट्रैक्टर के इस्तेमाल से किसानों की आमदनी में इजाफा भी होगा। यह अनुसंधान उपलब्धि कृषि मशीनरी और फार्म इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिक एवं वर्तमान निदेशक, उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी परीक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, हिसार डॉ. मुकेश जैन के मार्गदर्शन में प्राप्त की गई है। 

कुलपति के अनुसार ई-ट्रैक्टर की परिचालन को लेकर बात की जाए तो इसमें 16.2 किलोवाट आवर की लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया जो नौ घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती है। चार्जिंग में 19 से 20 यूनिट बिजली की खपत होती है। इसमें फास्ट चार्जिंग का भी विकल्प उपलब्ध है जिसकी मदद से ट्रैक्टर की बैटरी महज चार घंटे में चार्ज कर सकते हैं। ट्रैक्टर में 77 प्रतिशत का शानदार ड्राबार पुल है। इलैक्ट्रिक ट्रैक्टर डीजल ट्रैक्टर के मुकाबले सस्ता है। डीजल के बढ़ते हुए दामों को देखते हुए यह ट्रैक्टर किसानों के लिए काफी किफायती साबित होगा जिससे उनकी आमदनी में भी इजाफा होगा।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »