29 Mar 2024, 07:42:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राज कुंद्रा लड़कियों से करवाता था जिस्म की नुमाइश, शर्लिन चोपड़ा का बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2021 5:27PM | Updated Date: Oct 16 2021 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति औऱ बिजनेसमैन राज कुंद्रा पिछले दिनों पोर्नोग्राफी मामले में जेल में बंद थे। हालांकि, उन्हें बीते 20 सितंबर को 50,000 मुचलके पर जमानत दे दी गई है। इस बीच उनके साथ काम करने वाली एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का बड़ा बयान सामने आया है। माना जा रहा है कि इस बयान के आने से राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शर्लिन ने अपने बयान में राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाएं हैं। इसके साथ ही उन्होंने राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी करने और मानसिक प्रताड़ना करने की शिकायत दर्ज करवाई है। शर्लिन ने कहा- मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और धमकी देने के लिए प्राथमिकी दर्ज करवाई है। 
 
शर्लिन की मानें तो उन्होंने राज कुंद्रा के जेएल स्ट्रीम कंपनी के लिए तीन वीडियोज़ शूट किए थे, लेकिन वादे के मुताबिक उन्हें उनके काम की रकम नहीं दी गई। शर्लिन ने इस पूरे मामले को लेकर ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे मीडिया से बात कर रही हैं। शर्लिन ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- आज मैं अपनी कानूनी टीम के साथ जुहू पुलिस स्टेशन गई थी, राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए। इस दौरान शर्लिन अपने बयान में कहती हैं- लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवा कर आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते हैं, उन्हें चूना क्यों लगाते हैं? आप उनको टोपी क्यों पहनाते हैं? क्या ये होता है एथिकल बिजनेस?
शर्लिन अपने बयान में कहती हैं- आपको बिजनेसमैन बनना है तो जाइए सीखिए टाटा कैसे बिजनेस करते हैं। एथिक्स के साथ करते हैं। जो वादे करते हैं, उन्हें निभाते हैं। आप क्या करते हैं? आप आर्टिस्ट के घर पर जाकर उनके साथ यौन शोषण करते हैं। अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं। और फिल्म इंडस्ट्री से बाहर निकालने की धमकी देते हैं। मैं अब नहीं डरने वाली। शर्लिन ने कहा कि यहां बात उनके पेमेंट नहीं है, लेकिन ये जो डर का माहौल बना रखा है वे उसे और नहीं ले सकतीं। वे डर डर के नहीं जी सकती हैं।
 
बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब शर्लिन ने राज पर इस तरह के आरोप लगाए हो। इससे पहले भी बीते कुछ महीनों में शर्लिन ने राज कुंद्रा पर हैरान कर देने वाले आरोप लगए थे। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें अडल्ट इंडस्ट्री में लाने वाले राज कुंद्रा ही थे। इतना ही नहीं, शर्लिन चोपड़ा ने राज पर आरोप लगाया था कि राज ने उनके घर पर उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। उन्होंने अप्रैल 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए भी एफआईआर दर्ज करवाई थी। शर्लिन ने बताया था कि राज कुंद्रा 27 मार्च 2019 को बिजनेस मीटिंग के बाद बिना बताए उनके घर आए थे। शर्लिन ने आरोप लगाया कि राज उनसे जबरदस्ती करने लगा, जबकि वो इसके लिए मना करती रहीं।  जानकारी के मुताबिक, राज कुंद्रा के साथ शर्लिन चोपड़ा का कॉन्ट्रैक्ट था। उन्होंने राज के साथ कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया है। जांच के दौरान ये भी सामने आया था कि शर्लिन को एक प्रोजेक्ट के लिए करीब 30 लाख रुपए मिलते थे। उन्होंने राज के साथ ऐसे कम-से-कम 15-20 प्रोजेक्ट किए हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »