17 Apr 2024, 01:29:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

NCB के गवाह किरण गोसावी के खिलाफ पुणे पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2021 10:52AM | Updated Date: Oct 14 2021 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस मामले में NCB के गवाह किरण गोसावी के खिलाफ पुणे पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। इसका मतलब यह है कि वह देश से बाहर नहीं जा सकते और उन पर देश से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
 
बता दें कि मुंबई क्रूज पर चल रही ड्रग्स पार्टी से आर्यन खान के पकड़े जाने के दौरान NCB की टीम के साथ किरण गोसावी भी मौजूद था। आर्यन खान के NCB की हिरासत में लिए जाने के बाद  गोसावी ने आर्यन खान के साथ एक सेल्फी ली थी। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई थी। यह सेल्फी बाद में NCB के गले की हड्डी बन गई थी।
 
किरण गोसावी को लेकर NCP के प्रवक्ता नवाब मलिक ने NCB पर गंभीर सवाल उठाए थे। नवाब मलिक ने पूछा कि जब किरण गोसावी NCB का कर्मचारी नहीं है तो वह उसके अफसरों के साथ क्या कर रहा था? नवाब मलिक ने सवाल किया था कि वह आर्यन खान का हाथ पकड़कर NCB दफ़्तर कैसे ले जा सकता है, उसे इसका अधिकार किसने दिया?
 
इसके बाद NCB को बताना पड़ा था कि किरण गोसावी उनका पंच गवाह है और वह आर्यन खान केस में उनकी मदद कर रहा है। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा था कि किरण गोसावी की तरह और भी गवाहों की इस केस में मदद गई है क्योंकि कानून में स्वतंत्र गवाह का प्रावधान है।
 
बता दें कि किरण गोसावी के खिलाफ साल 2018 में पुणे के फारसखाना पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। आरोप है कि गोसावी ने सोशल मीडिया के जरिये एक युवक से मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपये की ठगी की थी। 29 मई, 2018 को उसके खिलाफ इस मामले में शिकायत दर्ज़ की गई थी। केस दर्ज़ होने के बाद से ही किरण गोसावी फरार चल रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »