20 Apr 2024, 07:57:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ICC ने किया T20 World Cup 2021 का Anthem रिलीज, जानें क्‍या है खास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2021 5:58PM | Updated Date: Sep 23 2021 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। BCCI की मेजबानी में संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE  और ओमान में आयोजित होने जा रहे ICC T20 विश्व कप का शानदार एंथम रिलीज कर दिया गया है। गुरुवार को दोपहर ICC ने अपने तमाम सोशल साइट के जरिए टूर्नामेंट के एंथम का वीडियो जारी किया। 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच यूएई में इस बार के  ICC T20 विश्व कप का आयोजन किया जाना है। ICC ने अगले महीने होने वाले T20 विश्व कप का एंथम जारी किया। डेढ मिनट के इस Video में कुछ खेल प्रेमियों को दिखाया गया है। इसके अलावा वीडियो के अंत में उन सभी टीम के कप्तानों के एनिमेट कार्टून का प्रयोग किया गया है जिन्होंने टूर्नामेंट में पहले ही जगह बनाई हुई है। 

इस Video में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी नजर आए जो इस टूर्नामेंट के बाद T20 फार्मेट की कप्तानी को छोड़ने की घोषणा कर चुके हैं। इस Video को जारी करने के एक घंटे के अंदर ही लगभग 9 मिलियन व्यू हो चुके हैं। यह Video लोगों को काफी पसंद आ रहा है और बड़ी ही तेजी से वायरल भी हो रहा है। इसमें उन सभी देशों के बारे में दिखाया गया है जिनको इस बार के ICC T20 विश्व कप जीतने का दावेदार माना जा रहा है। इसमें मेजबान भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान सबसे आगे है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »