25 Apr 2024, 16:24:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

44 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी गई, सरकार ने बताया मील का पत्‍थर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2021 12:03AM | Updated Date: Jul 27 2021 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोना के खिलाफ लड़ाई अब गति पकड़ने लगी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि भारत ने टीकाकरण कवरेज में 44 करोड़ (44,10,57,103) डोज लगाए जाने का आंकड़ा पार कर लिया है। कोरोना महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान में यह एक मील का पत्थर है। मंत्रालय ने कहा कि एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि में महाराष्ट्र ने सोमवार को एक करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 वैक्‍सीन की दोनों डोज लगाने वाला पहला राज्य बन गया है।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा कि शाम सात बजे की रिपोर्ट के अनुसार देश में सोमवार को कोविड रोधी टीके की 57,48,692 खुराक दी गई। 18 से 44 साल के लोगों को 7,20,900 टीके पहली खुराक के रूप में जबकि 3,49,496 टीके दूसरी खुराक के रूप में लगाए गए। देश भर में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 18 से 44 साल की उम्र के कुल 14,19,55,995 लोगों को उनकी पहली खुराक जबकि 65,72,678 लोगों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »