28 Mar 2024, 18:45:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भ्रष्टाचार मामले में पूर्व विधायक मंजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ लुक आउट नोटिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2021 4:47PM | Updated Date: Jul 26 2021 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सिरसा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में हुए लाखो के फर्जी वाड़े के मामले में ये कार्रवाई की गई है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की तफ्तीश कर रही है। इसके चलते हैं सिरसा अब देश छोड़कर कहीं बाहर नहीं जा सकते हैं। देश के किसी भी इमिग्रेशन काउंटर से सिरसा को अब क्लीयरेंस नहीं मिलेगी।

 
पटियाला हाउस कोर्ट ने जारी किया लुकआउट नोटिस
मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा की अपील पर पटियाला हाउस कोर्ट ने यह लुकआउट नोटिस जारी किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जनवरी महीने में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में मनजिंदर सिंह सिरसा सहित कुछ अन्य आरोपी और कंपनी के खिलाफ लिखित तौर पर एक शिकायत दर्ज हुई थी।
 
पिछले साल कोर्ट ने दिया था मामले की प्राथमिक जांच का आदेश
शिकायत भूपेंद्र सिंह नाम के एक शख्स ने दर्ज करवाई थी। मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की तफ्तीश के लिए आदेश दिल्ली से पटियाला कोर्ट में सुनवाई के दौरान दिया गया था। पिछले साल नवंबर महीने में कोर्ट ने प्राथमिक जांच मामला दर्ज करने का आदेश दिया था।
सिरसा पर लगा लाखें के फर्जीवाड़े का आरोप
आरोप था कि दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में महासचिव पद पर रहने के दौरान सिरसा ने संस्था के कोष में लाखों रुपए के फर्जीवाड़े को अंजाम दिया था। इस मामले में मनजिंदर सिंह सिरसा सहित कई अन्य आरोपियों के खिलाफ वित्तीय फर्जीवाड़े के मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »