28 Mar 2024, 19:05:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने विश्व कैडेट चैम्पियनशिप में जीत पर भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2021 4:28PM | Updated Date: Jul 26 2021 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हंगरी के बुडापेस्ट में विश्व कैडेट चैंपियनशिप में पदक जीतने पर भारतीय टीम को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने सोमवार को ट्वीट संदेश में कहा, ‘‘ हमारे खिलाड़ी हमें निरंतर गौरवान्वित करते हैं। भारत ने बुडापेस्ट, हंगरी में विश्व कैडेट चैंपियनशिप में 5स्वर्ण पदक सहित कुल 13 पदक जीते हैं। हमारी भारतीय टीम को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’’ उल्लेखनीय है कि हंगरी के बुडापेस्ट में विश्व कैडेट चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए  पांच स्वर्ण पदक सहित 13 पदक झोली में डाले हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »