25 Apr 2024, 03:40:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2021 12:42PM | Updated Date: Jul 26 2021 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कारगिल विजय दिवस की 22वीं सालगिरह पर देश के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीद सैनिकों को सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी ने ट्वीट किया ‘‘हमारे तिरंगे की गरिमा में अपनी जान देने वाले प्रत्येक सेनानी को दिल से श्रद्धांजलि। देश की सुरक्षा के लिए आपके व आपके परिवारों के इस सर्वोच्च बलिदान को हम हमेशा याद करेंगे। जय हिंद।’’
 
गौरतलब है कि 22 साल पहले आज ही के दिन भारतीय सेना ने कारगिल की पहाड़ियों पर पाकिस्तान को खदेड़कर विजय हासिल की थी और इसी उपलक्ष्य में पूरा देश आज कारगिल विजय दिवस मना कर भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को नमन कर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »