29 Mar 2024, 07:15:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा आरोपी मंत्रियों को हटाने की तकनीक का इस्तेमाल करती है : मोइली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2021 8:29PM | Updated Date: Jul 25 2021 8:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मंगलुरु। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम वीरप्पा मोइली ने रविवार को मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के सत्ता से बेदखल किये जाने की अटकलों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब भी भारतीय जनता  पार्टी (भाजपा) मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप सामने आते हैं तो भाजपा के शीर्ष नेता मंत्रियों को बदलने के तकनीक का इस्तेमाल करते हैं।

 

मोइली ने राज्य के मुख्यमंत्री पद के परिवर्तन को भगवा पार्टी का आंतरिक मामला बताते हुए कहा, ‘‘भाजपा की परंपरा के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गंभीर आरोपों वाले मंत्रियों हटा रहे हैं।’’ पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को मंत्री पद से हटाने का उल्लेख करते हुए, श्री मोइली ने कहा, डॉ. हर्षवर्धन को कोविड -19 कुप्रबंधन के कारण हटा दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद को भी उनके खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण हटा दिया गया। उन्होंने कहा,‘‘भाजपा सोचती है कि मंत्रियों को उनके पदों से हटाकर लोग उनके खिलाफ आरोपों को भी भूल जायेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »