24 Apr 2024, 17:28:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हिमाचल में उपचुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज, भाजपा का प्रचार शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2021 8:28PM | Updated Date: Jul 25 2021 8:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों फतेहपुर, जुब्बल कोटखाई और अर्की तथा मंडी संसदीय क्षेत्र के लिये होने वाले उपचुनावों के लिये अब कभी भी घोषणा कर सकता है जिन्हें लेकर दोनों  मुख्य राजनीतिक दलों भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और कांग्रेस ने कमर कस ली है। 
 
उपचुनावों के चलते भाजपा प्रदेश मामलों के प्रभारी अविनाश राय खन्ना और जुब्बल कोटखाई के चुनाव प्रभारी शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज जुब्बल कोटखाई नावर मंडल की बैठक में पहुंचे। इससे पूर्व श्री खन्ना आज सुबह शिमला के पुराने बस अड्डे पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद की चाय की दुकान पर नाश्ता किया। इसके उपरांत उन्होंने शिमला स्थित काली बाड़ी मंदिर में माथा टेका और माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वह प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के घर पहुंचे और उनसे शिष्टाचार भेंट की तथा प्रस्तावित उपचुनावों को लेकर राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम भी सुना।
 
खन्ना ने बाद में जुब्बल कोटखाई नावर मंडल की बैठक में अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी लड़ाई उस राजनीतिक दल से है जिसके पास कोई नेता नही है, नीति नहीं है और न ही दिशा है, पर भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे सश नेतृत्व है। उन्होंने देश का नाम पूरे विश्व में चमकाया है और निरंतर देश की सेवा में लगे है। उन्होंने कहा कि मुझे दुर्गम क्षेत्र में काम करने का अनुभव है और ऐसे क्षेत्रों का दर्द समझता हूँ। केंद्र और राज्य सरकार ने देश और प्रदेश में इतने काम किये है कि पार्टी कार्यकर्ता को सिर झुकाके नहीं सिर उठा कर वोट मांगने जाना है। उन्होंने दावा किया‘‘ कांग्रेस की फितरत है कि काम हम करते हैं और उसका श्रेय वह लेने का प्रयास करती है। कांग्रेस ने आज तक जनता की तकलीफें कम करने की कोशिश नहीं की और केवल समाज में फूट डालने का काम किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »