28 Mar 2024, 17:36:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Tokyo Olympics: अर्जुन लाल जाट और अरविन्द सिंह रोइंग के सेमीफाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2021 7:09PM | Updated Date: Jul 25 2021 7:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविन्द सिंह को रोइंग जोड़ी ने टोक्यो ओलंपिक्स के पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स इवेंट में अपनी रेपेचेज रेस में तीसरे स्थान पर रहकर रविवार को सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारतीय जोड़ी ने सी फारेस्ट वाटरवे में  6:51.36 का समय निकाला और सेमीफाइनल में पहुंच गए। शनिवार को भारतीय जोड़ी 6:40.33 का समय लेकर अपनी हीट में पांचवें स्थान पर रही थी और उसे रेपेचेज में प्रवेश करना पड़ा था। उल्लेखनीय है कि रेपेचेज में उन बोट्स को एक बार फिर से मौका दिया जाता है जो हीट के बाद सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाती हैं। पोलैंड 6:43.44 का समय लेकर शीर्ष पर रहा जबकि स्पेन 6:45.71.का समय निकालकर दूसरे स्थान पर रहा। रेपेचेज राउंड में टॉप तीन दो सेमीफाइनल में जगह बनाते हैं  सेमीफाइनल 27  जुलाई को होंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »