29 Mar 2024, 12:54:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विदेशी मुद्रा भंडार नये रिकॉर्ड स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2021 12:14PM | Updated Date: Jul 25 2021 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार चौथे सप्ताह बढ़ते हुये पहली बार 612 अरब डॉलर के पार पहुँच गया है। रिजर्व बैंक से प्राप्त आँकड़ों के अनुसार, 16 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 83.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 612.73 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। इससे पहले 09 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 1.88 अबर डॉलर की वृद्धि के साथ 611.90 अरब डॉलर पर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 16 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 46.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 568.75 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार में भी 37.7 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 37.33 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 70 लाख डॉलर घटकर 5.1 अरब डॉलर रह गया जबकि विशेष आहरण अधिकार 10 लाख डॉलर बढ़कर 1.55 अरब डॉलर पर रहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »