26 Apr 2024, 04:43:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना मामलों में आया उछाल, 24 घंटों में बढ़े साढ़े तीन हजार सक्रिय केस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2021 10:10PM | Updated Date: Jul 24 2021 10:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इन दिनों कोरोना संक्रमण के मामलों में एक ठहराव सा आ गया है। प्रतिदिन 30 से 40 हजार के बीच मामले मिल रहे हैं। इस लिहाज से यह स्थिति चिंताजनक है कि पहली लहर के अंत में भी इस साल जनवरी और फरवरी के बीच संक्रमण के मामलों में ठहराव आ गया था और उसके बाद अचानक मामले बढ़ने लगे थे। कई दिनों के बाद पिछले 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों से ज्यादा नए मामले पाए गए और इसके चलते सक्रिय मामलों में करीब साढ़े तीन हजार की वृद्धि दर्ज की हई है। 

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक वैसे तो कुल मिलाकर स्थिति कोई चिंताजनक नहीं है। फिलहाल दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर नियंत्रण में है। दैनिक संक्रमण दर पिछले 33 दिनों से तीन फीसद के नीचे बनी हुई है। मरीजों के उबरने की दर में भी सुधार हो रहा है और मृत्युदर भी लगभग स्थिर बनी हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »