टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में Olympics 2020 Opening Ceremony के साथ ही खेल के सबसे बड़े महाकुंभ का आगाज हो गया है। Opening Ceremony में इंडिया की ओर से महिला बॉक्सर मैरीकॉम और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने भारतीय दल की अगुवाई की। भारत की ओर से इस बार Olympics Ceremony में 7 खेलों के 20 खिलाड़ी भी शामिल हुए। भारत के PM नरेंद्र मोदी ने टोक्यो Olympics में शामिल हो रहे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। PM ने भी भारत के दल को Opening Ceremony के परेड में भाग लेते हुए दिखा। PM ने इसको लेकर ट्वीट किया और भारतीय खिलाड़ियों को शानदार परफॉर्मेंस के लिए शुभकामनाएं दी।
PM मोदी ने टोक्यो जाने से पहले खिलाड़ियों से वीडियो चैट के जरिए भी बात की थी और उन्हें ओलंपिक में अच्छा करने के लिए हौसला बढ़ाया था। पीएम ने सभी खिलाड़ियों से ओलंपिक में बिना किसी दवाब के खेलने को कहा। टोक्यो ओलंपिक में 205 देशों से 11 हजार एथलीट शामिल हो रहे हैं। 17 दिनों तक चलने वाले टोक्यो ओलंपिक में 33 अलग-अलग खेलों के 339 इवेंट्स होंगे। जिसमें भारत के 127 खिलाड़ी हिस्से लेंगे। 84 मेडल इवेंट्स में भारतीय खिलाड़ी इस बार हिस्सा ले रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण टोक्यो ओलंपिक को पिछले साल स्थगित कर दिया गया था। एक साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर ओलंपिक का आगाज हो गया है। इस बार भारत की ओर से मेडल आने की उम्मीद है।