24 Apr 2024, 22:14:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 500 से कम मौतें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2021 5:22PM | Updated Date: Jul 23 2021 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 35 हजार से अधिक नये मामले सामने आये हैं और 500 से कम लोगों की इस महामारी से मौत हुई है। कोरोना से होने वाली मौतों की दैनिक संख्या गुरुवार को 507 दर्ज की गई थी जबकि आज यह आंकड़ा 483 रहा। बुधवार को महामारी से होने वाली मौतों की दैनिक संख्या 3,998 दर्ज की गई थी। इस बीच गुरुवार को 54 लाख 76 हजार 423 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 42 करोड़ 34 लाख 17  हजार 030 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 35,342 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 12 लाख 93 हजार 062 हो गया है। इस दौरान 38 हजार 740 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ चार लाख 68 हजार 079 हो गयी है। सक्रिय मामले 3881 घटकर चार लाख पांच हजार 513 रह गये हैं। इसी अवधि में 483 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 19 हजार 470 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.30 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.36 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 574 घटकर 97513 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में 7756 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6016506 हो गयी है जबकि 120 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 131038 हो गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »