25 Apr 2024, 16:47:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारतीय ओलंपिक दल को लोकसभा ने दी शुभकामनायें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2021 5:20PM | Updated Date: Jul 23 2021 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जापान के टोक्यो में शुक्रवार को शुरू हो रहे ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़यिों को लोकसभा ने शुभकामनायें दी। सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इन खेलों में 127 भारतीय एथलीट भाग ले रहे हैं जो किसी भी ओलंपिक में सबसे बड़ा भारतीय दल है। उन्होंने अपने और पूरे सदन की ओर से भारतीय खिलाड़यिों को शुभकामनायें दीं।
 
उन्होंने कहा ‘‘आज से टोक्यो, जापान में 32वें ओलंपिक खेल प्रारंभ हो रहे हैं। ओलंपिक खेल अंतर्राष्ट्रीय, शांति, मैत्री, बंधुत्व, विविधता में एकता तथा उत्कृष्टता के प्रतीक हैं। इन खेलों मे हमारे देश के 127 एथलीट भाग ले रहे हैं जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। मैं अपनी ओर से तथा पूरे सदन की ओर से इन खेलों में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़यिों को उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा पदक विजय के लिए शुभाकामनायें देता हूँ।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »