19 Apr 2024, 05:37:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रायगढ़ भूस्खलन में अबतक 44 की मौत, PM मोदी ने अनुग्रह राशि की घोषणा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2021 5:09PM | Updated Date: Jul 23 2021 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गया है। राज्य के तटीय रायगढ़ जिले में एक गांव के नजदीक भूस्खलन होने के कारण अब तक 44 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक यहा हादसा महाड तहसील के तलाई गांव में हुया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। दरअसल महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण कई हादसे भी हो चुके हैं। घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति का जायजा लिया।
 
अमित शाह ने उद्धव ठाकरे से की बात
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की और रायगढ़ में भारी बारिश एवं भूस्खलन के बाद उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली, जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है। शाह ने कहा कि केंद्र, महाराष्ट्र सरकार को राज्य में उत्पन्न स्थिति से निपटने में हर संभव मदद कर रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश व भूस्खलन के कारण हुआ हादसा अत्यंत दुःखद है।
 
एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्यों में जुटी
इस संबंध में मैंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) मुख्यालय के महानिदेशक (डीजी) से बात की है। एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई है। केंद्र सरकार लोगों की जान बचाने के लिए वहां हर सम्भव मदद पहुंचा रही है। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के तटीय रायगढ़ जिले के एक गांव के पास भूस्खलन में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि महाड़ तहसील के तलाई गांव के पास हुई घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
 
पीएम मोदी ने अनुग्रह राशि की घोषणा की
वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए मदद राशि का ऐलान किया है। पीएम कार्यालय ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से प्रत्येक को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »