19 Apr 2024, 04:34:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गोदियाल राहलु से मिले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2021 4:30PM | Updated Date: Jul 23 2021 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शुक्रवार को यहां पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। गोदियाल के साथ ही पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने भी गांधी से मुलाकात कर उत्तराखंड के राजनीतिक हालात पर चर्चा की। गोदियाल को एक दिन पहले ही वरिष्ठ नेता प्रीतमसिंह की जगह पार्टी की कमान सौंपी गयी है। सिंह को विपक्ष का नेता बनाया गया है। उत्तराखंड कांग्रेस में गुरुवार को किए गये फेरबदल के बाद वहां कुछ नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है और उन्हें सौंपी गयी जिम्मेदारी को अस्वीकार करने की भी खबर है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »