19 Apr 2024, 01:52:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्यार तो होना ही था में नजर आयेगी खेसारी-सहर आफसा की जोड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2021 1:22PM | Updated Date: May 18 2021 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव और सहर आफसा की जोड़ी फिल्म प्यार तो होना ही था में नजर आयेगी। फिल्म प्यार तो होना ही था की शूटिंग लंदन में हुई है। इस फिल्म का निर्माण यशी फिल्म्स और नेबुला फिल्म्स लि. ने मिलकर किया है। फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ साउथ की खूबसूरत अदाकारा सहर अफसा हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म है, जिसे लंदन के शानदार लोकेशन, ऑक्सफोर्ड, हावर्ड, कैम्ब्रिज, लंदन आई, लंदन ब्रिज, विंडसर पैलेश, लंदन सेंट्रल पर फिल्माया गया है। रजनीश मिश्रा ने खेसारीलाल और सहर की केमेस्ट्री को शानदार तरीके से उभरा है। फिल्म 'प्यार तो होना ही था' के प्रोड्यूसर अभय सिन्हा, निशांत उज्ज्वल, प्रशांत जम्मुवाला हैं, जबकि फिल्म के रायटर, डायरेक्टर और म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा है।
 
 इस फिल्म को लेकर निर्माता अभय सिन्हा,निशांत उज्ज्वल और प्रशांत जम्मुवाला बेहद आशान्वित हैं। उन्होंने कहा, फिल्म बेहद शानदार बनी है। 'प्यार तो होना ही था' आज के जमाने की लव स्टोरी है, जो युवा दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली है। हमारी कोशिश रही है कि हम उन फिल्मों का निर्माण करे, जिससे दर्शकों के मनोरंजन के साथ हमारी इंडस्ट्री भी आगे बढ़े। हमारी फिल्में घर-परिवार के लोग साथ बैठकर बखूबी देख सकते हैं। ऐसी ही एक कहानी को लेकर हमने सात समंदर पर 'प्यार तो होना ही था' बनाई है। फिल्म आपके दिल को छू लेगी, इसलिए देखिएगा जरूर। ’’  
 
रजनीश मिश्रा ने कहा ,‘‘ फिल्म में दर्शकों को नयापन लगेगा। भोजपुरी समाज के लोग आज दुनिया भर में रह रहे हैं, तो कहानी भी हमारी ग्लोबल होगी। यह लाजमी है। आज हम नए कॉन्सेप्ट के साथ उसी ग्लोबल कहानी को लेकर एक बेहतरीन फिल्म बनाने की कोशिश की है। उम्मीद है सबों को पसंद आएगी।’’ इस फिल्म में खेसारीलाल यादव और सहर आफसा के अलावा हिंडोला चक्रबर्ती, अनन्या, दीपक सिन्हा, अनुराधा और संजय महानन्द मुख्य भूमिका में हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »