28 Mar 2024, 17:46:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी ने डाक्टरों के साथ कोरोना की स्थिति की समीक्षा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2021 10:10PM | Updated Date: May 17 2021 10:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश भर के डाक्टरों के साथ कोरोना से संबंधित स्थिति की वीडियो कांफ्रेन्स से समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर में स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत डाक्टरों , पैरा मेडिकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने असाधारण कार्य किया है और समूचा राष्ट्र उनका रिणी है। उन्होंने कहा कि देश में दवाओं और अन्य ढांचागत सुविधाओं को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। जन संसाधन की कमी को कुछ हद तक पूरा करने के लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले लोगों के टीकाकरण का फायदा हुआ है और इससे डाक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। घरों में बीमार लोगों के उपचार के लिए मानक संचालन प्रक्रिया के पालन पर भी उन्होंने जोर दिया। टेलीमेडिसीन को उपयोगी बताते हुए उन्होंने कहा कि इसे सेवा का विस्तार गांवों में भी किया जाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीमेडिसीन से लोगों का उपचार करने वाले डाक्टरों की भी उन्होंने सराहना की। 
 
प्रधानमंत्री ने म्यूकोरमाइकोसिस की चुनौती पर भी चर्चा की और डाक्टरों से कहा कि इसके बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलायी जाये। डाक्टरों ने पहली लहर के बाद से की गयी तैयारियों और दूसरी लहर में सामने आयी चुनौतियों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि गैर कोविड रोगियों के उपचार की दिशा में भी पूरी कोशिश की जा रहा है। बैठक में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य), स्वास्थ्य सचिव, फार्मा सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »